फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भारी मात्रा में मांस बरामद

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने कब्जे में ली मांस से भरी कार। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। नेशनल हाईवे-09 पर गांव बक्सर के फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में पशु मांस बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक समेत उसके साथी क्षतिग्रस्त वाहन को वहीं छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान कार से बरामद मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। फिलहाल मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जिला संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस के नमूने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। कार और उसमें मिले मांस के संबंध में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें