फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली के खंभे से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार, दो घायल

Wed, 10 Jul 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास के पास अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस दौरान महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला मेरठ के कोरल स्प्रिंग कॉलोनी निवासी संजीव प्रकाश ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने परिवार के उत्कर्ष प्रकाश, प्राची, श्वेता व सचिन के साथ कार से बुलंदशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात लौटते वक्त जैसे ही उनकी कार बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इसमें प्राची व सचिन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें