नेशनल हाइवे 9 के नए बाईपास पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपेडा फ्लाईओवर के पास बुधवार की सुबह कार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार और ट्रॉली सवार समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं, हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।