फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक से टकराकर खेत में घुसी कार, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर स्कूल के पास तेज रफ्तार कार बाइक से टकराकर खेत में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जिला मेरठ कस्बा किठौर के मोहल्ला सलातीन निवासी आरिफ अली ने बताया कि 30 मई की दोपहर उनका बेटा रहबर अली बाइक से किठौर से गांव अजराड़ा जा रहा था। गांव मुजफ्फरा बागड़पुर स्कूल के पास तेज रफ्तार कार उनके बेटे की बाइक टकरा गई। हादसे के बाद कार खेत में घुस गई। इससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में उनके पुत्र की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गंभीर हालत में उनके पुत्र को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें