फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, तार टूटकर सड़क पर गिरे

Tue, 21 May 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठौर-हापुड़ रोड पर मंगलवार दोपहर किठौर की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि कार सवार सकुशल बच गए।
विज्ञापन


मेरठ के कस्बा किला परीक्षितगढ़ निवासी रोहित अपने परिवार के साथ कार से हापुड़ जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी पत्नी, दो बच्चे और कार चालक सवार थे। जैसे ही कार किठौर रोड पर मुदाफरा गोशाला के पास पहुंची तो कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार खंभे से जा टकराई। जिससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया और हाईटेंशन लाइन धमाके के साथ सड़क पर टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि तार कार के आसपास नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बिजलीघर फोन करके लाइन को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें