फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कॉलेज से घर लौट रही कक्षा दस की छात्रा का अपहरण

Tue, 21 May 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी कक्षा दस की नाबालिग छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय पड़ोसी युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। विरोध करने पर आरोपी युवक के माता पिता ने गाली गलौज कर छात्रा की मां को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी पुत्री को पिछले कई दिनों से परेशान करता आ रहा है। इसकी शिकायत करने वह आरोपी युवक के घर पहुंची। इस पर आरोपी युवक के माता पिता ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

18 मई को दोपहर करीब दो बजे उसकी पुत्री कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते से ही आरोपी उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुत्री को तलाशते हुए वह आरोपी युवक के घर पहुंची तो उसके माता पिता ने उसकी पुत्री का अपहरण उनके द्वारा करने की धमकी दी। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें