पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती कट के पास एक कार व ऑटो की भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक राशिद, हारिश, नफीस, अरश, यासीन, यामीन, हसनैन घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।