दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को हाईवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया। जिला गौतमबुद्धनगर के गांव डेवटा निवासी चालक सुनील शनिवार की देर शाम मेरठ में पेप्सी उतारकर अपने घर लौट रहा था। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव निजामपुर स्थित शिवा ढाबे के पास पहुंचने पर कैंटर के केबिन में अचानक आग लग गई।
सुनील ने किसी तरह कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। कैंटर में आग लगती देख राहगीरों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे के एक तरफ के वाहनों को रुकवाया। इस दौरान यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कैंटर को हाईवे किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कैंटर चालक सुरक्षित है। कैंटर में केबिन में अचानक आग लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।