फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अमरोहा-गढ़ सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी का इंतजार

Sun, 17 Mar 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आचार संहिता लगने के बाद गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं भाजपा और बसपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, लेकिन अभी कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने सबसे पहले पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी घोषित किया है। उसके बाद बसपा ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए गढ़ क्षेत्र के रहने वाले मुजाहिद अली उर्फ बाबू खां को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जा रहे हैं। लेकिन अभी तक भी सपा-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी का इंतजार है। अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस से पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी सचिन दावेदारी कर रहे है। इसके अलावा बसपा से निष्कासित किए गए वर्तमान सांसद कुंवर दानिश अली राहुल गांधी, प्रियंका और उसके बाद सोनिया गांधी से मुलाकात कर सुर्खियों में बने हुए हैं। देखना है कि कांग्रेस किस पर दाव लगाती है। वहीं अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी जल्द ही घोषणा होने की संभावना है। लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए दौड़ रहे है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें