फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटरी पर लौटीं निरस्त ट्रेनें, लेटलतीफी का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के कारण 10 अक्तूबर को निरस्त रही लखनऊ मेल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, शटल पैसेंजर, दिल्ली-मुरादाबाद और बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रविवार को बहाल हो गया। संचालन बहाल होने से रेल यात्रियों को राहत मिली। वहीं सत्याग्रह, काशी विश्वनाथ, स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक की देरी से आई, जिससे रेल यात्रियों की आफत बढ़ गई और गंतव्य को पहुंचने में भी देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे 15 मिनट, बनारस से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जा रही स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 30 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, दिल्ली जंक्शन से छपरा जंक्शन जा रही लोकनायक एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई।
वहीं, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, बरेली जंक्शन से भुज को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, छपरा जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही लोकनायक एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। लेटलतीफी के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों के साथ ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों में संचालन के सुधार किए जा रहे हैं। जल्द ही यात्रियों को राहत दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें