फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कचहरी में 22 को लगेगा विधिक सहायता शिविर

Thu, 19 Feb 2026 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में जरूरतमंद और गरीब लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को मेगा वृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला न्यायाधीश/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय सुलभ कराना है। यह मल्टी यूटिलिटी व्हीकल उसी दिशा में एक सशक्त माध्यम बनेगी। वाहन के माध्यम से प्राविधिक स्वयंसेवक और डीएलएसए के सचिव जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर विधिक जागरूकता शिविर, विशेष कैंप तथा सहायता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इससे उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्यायालय तक नहीं पहुंच पाते।
22 फरवरी 2026 को प्रात दस बजे से न्यायालय परिसर हापुड़ में मेगा वृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही पंजीकरण एवं लाभ प्रदान करने की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद वर्ग को विधिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें