फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए प्रेरित करेगी कॉलर ट्यून

Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
caller tune - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने एक और नया तरीका निकाला है। अब कॉलर ट्यून के माध्यम से आयोग लोागों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए आयोग के अफसर टेलीकॉम कंपनियों से वार्ता कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले में सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन द्वारा फ्लैक्स बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए नए तरीके इजात कर रहा है। स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के साथ अब मोबाइल के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की तैयारी है। इसके लिए उच्च स्तर पर बीएसएनएल और अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन द्वारा नए कदम उठाए जाएंगे। इसमें सिनेमाहाल में फिल्म देखने से पहले दर्शकों को जिलाधिकारी द्वारा मतदान को प्रेरित करने संबंधी संदेश दिखाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल पंप व सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैक्स आदि लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि कॉलर ट्यून के लिए आयोग द्वारा उच्च स्तर से बातचीत चल रही है। स्थानीय स्तर पर सिनेमा हाल में संदेश प्रसारित करने के साथ-साथ मुख्य स्थानों पर फ्लैक्स के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें