फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदकर लाई गई दुल्हन चार दिन बाद फरार, दलाल को धूना

Fri, 18 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हजारों की रकम खर्च कर घर लाई गई दुल्हन चार दिन बाद ही पति को छोड़कर रफूचक्कर हो गई। पति ने बिचौलिए से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इंकार कर दिया। इससे गुस्साए पीड़ित ने मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव में रहने वाला युवक अपने पड़ोसी की मदद से दस हजार रुपये में बंगाल से दुल्हन खरीदकर लाया था।

लेकिन चार दिन बाद ही वह पति को चकमा देकर रफूचक्कर हो गई। जिस पर खरीदार युवक ने बिचौलिए पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पंचायत ने बिचौलिए को साढ़े सात हजार की रकम युवक को लौटाने का फरमान सुनाया था। लेकिन तयशुदा समय में पैसा नहीं मिल पाया,

जिससे गुस्साए युवक ने परिजनों के साथ मिलकर बिचौलिए और उसके भाई को अपने घर में बंधक बनाकर पिटाई की। साथ ही दो दिन में रकम न मिलने पर भुगत लेने की धमकी भी दी है। पीड़ित भाइयों ने आरोपी युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

एसओ आरके शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिल पाई है, लेकिन अगर थाने पर तहरीर आई है तो फिर जांच में सच्चाई सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें