फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील चौपला पर फिर लगा भीषण जाम

Tue, 01 Dec 2015 01:32 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तहसील चौपला पर सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लंबी हो गई और उसमें फंसकर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात कर्मियों ने जाम खुलवाया तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को वर्किंग ऑवर में शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में कचहरी रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली-गढ़ रोड पर वाहनों की कतार लग गई। जिसमें फंसकर सैकड़ों वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थिति यह हो गई थी कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। एकाएक वाहनों का दवाब बढने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यातायात कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि यातायात माह के दौरान भी शहर की प्रमुख समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे आये दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता है। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों का दवाब बढने से शहर के प्रमुख चौपला पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें