फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: झड़ीना से हापुड़ के लिए शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
गांव झड़ीना के लिए बस सेवा का शुभारंभ करते विधायक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव झड़ीना से हापुड़ के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से झड़ीना समेत आसपास के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि बस सुबह आठ बजे झड़ीना से हापुड़ के लिए रवाना होगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपेंद्र मणि त्यागी ने की। इस अवसर पर इस अमित कुमार, आकाश त्यागी, वहाब चौधरी, अकरम चौधरी, शाहिद भाई समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें