फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बस संचालकों को मिला समस्या के समाधान का आश्वासन, धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ग्रामीण मार्गों पर संचालित निजी मिनी बस संचालकों को यातायात पुलिस अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। जिसके बाद बस संचालकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बसों की चाबी सौंपने और धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के बाड़ली-हापुड़, श्यामपुर जट्ट-हापुड़, झड़ीना-हापुड़, बृजघाट-हापुड़ सहित 15 ग्रामीण मार्गों पर निजी मिनी बसों का संचालन किया जाता है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस यूनियन ने पिछले सप्ताह यातायात पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर डीएम को बसों की चाबी सौंपकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस यूनियन के जिला सचिव वहाब चौधरी ने बताया कि सीओ यातायात जितेंद्र शर्मा ने बस संचालकों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सोमवार को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। सभी ग्रामीण मार्गों पर सोमवार को नियमित रूप से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें