फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक करोड़ 30 लाख से पेयजल योजना तैयार, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
डोमा टिकरी गांव में पेयजल योजना का शुभारंभ करते विधायक धर्मेश सिंह तोमर।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। डोमा टीकरी गांव में जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तैयार पेयजल योजना का जल अर्पण समारोह आयोजित किया गया। योजना के तहत पाइपलाइन से घर-घर पेयजल पहुंचाने के साथ ही सोलर पैनल समेत जलापूर्ति से जुड़ी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि गांव में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचना ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा है। इससे लोगों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और महिलाओं व बच्चों का समय बचेगा। स्वच्छ पेयजल मिलने से स्वास्थ्य और स्वच्छता में भी सुधार होगा। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी ने कहा कि पेयजल योजना शुरू होने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत पूरी होगी। घर तक पानी पहुंचने से रोजमर्रा के काम आसान होंगे।
ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने कहा कि योजना से गांव के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। जल निगम के अधिकारियों ने योजना के तहत उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह, शिव कुमार चौहान, शिवकुमार राघव, सुखबीर शर्मा, ओमवीर राघव, योगेंद्र मास्टर जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें