फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोदीनगर, नोएडा, दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा में रूट डायवर्जन लागू होने के साथ ही शहर की सड़कें वनवे होने के बाद मोदीनगर, नोएडा, दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं डिपो की आय भी घटी है। डिपो को रोजाना करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

हापुड़ रोडवेज डिपो से नोएडा, किठौर, मोदीनगर, दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद सहित विभिन्न मार्गों पर निगम और अनुबंधित 136 बसों का संचालन होता है। मोदीनगर मार्ग पर आठ बसें, नोएडा मार्ग पर छह बसें और दिल्ली मार्ग पर 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने के साथ ही हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन होने से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था।
अब शहर की सड़कें भी वन वे होने के बाद दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर मार्ग पर बसों का संचालन बंद हो गया है। वहीं अन्य मार्गों पर भी सीमित बसों का संचालन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा से पूर्व डिपो की प्रतिदिन औसत आय जहां 18 लाख रुपये थी। कांवड़ यात्रा में बसों का संचालन प्रभावित होने के बाद घटकर 13 लाख रुपये प्रतिदिन रह गई है। शिवरात्रि के बाद सभी मार्गों पर बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि रूट डायवर्जन और शहर की सड़कों पर यातायात वनवे होने के बाद विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है। इससे डिपो की आय भी घटी है। बुधवार से सभी मार्गों पर नियमित रूप से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें