फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हापुड़ से मिलेगी आगरा के लिए एसी बस

Wed, 06 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 हापुड़ से आगरा तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि अब उन्हें हापुड़ रोडवेज बस अड्डे से ही ताज डिपो की वातानुकूलित बस मिल सकेगी। ताज डिपो की यह बस मेरठ तक जाएगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज बस अड्डे में बस का पांच मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यात्री बस अड्डे में ही बस का टिकट भी रिजर्व करा सकेंगे। अब से पूर्व हापुड़ के यात्रियों को आगरा जाने के लिए साधारण श्रेणी की रोडवेज बसों में सफर करना पड़ता था। यह बसें पीछे से ही काफी भरकर आती थीं, कई बार तो बस निर्धारित स्टैंड पर रुकती भी नहीं थी। 

 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि ताज डिपो की वातानुकूलित बस अब स्थानीय रोडवेज बस अड्डे में रुककर चलेगी।

 ये होगा शेड्यूल
हापुड़ रोडवेज बस अड्डे से ही ताज डिपो की बस मिलेगी। ये बस आगरा से मेरठ तक जाएगी। आगरा से आते हुए यह बस हापुड़ रोडवेज बस अड्डे में दोपहर 1.05 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद बस मेरठ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में बस अपराह्न 3.50 बजे बस अड्डे पर पहुंचेगी, पांच मिनट बाद बस आगरा के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें