फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे आग का गोला बनी ईको कार

Thu, 28 Sep 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 किनारे रामा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को ईको कार में आग लग गई। गनीमत रही की उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव थौना निवासी बंटी कार चलाता है। हरियाणा के पंजाब खोड़ा में उसके ताऊ सुक्खन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को ताऊ की तबीयत खराब होने पर वह कार द्वारा उन्हें वहां से लेकर बीबीनगर के पास स्थित सटला अस्पताल दिखाने के लिए ला रहा था। कार में बंटी के अलावा ताऊ सुक्खन, भाई सुरेंद्र और एक मित्र सवार थे। रामा अस्पताल के पास पेट्रोल पंप से बंटी में कार में सीएजी लेकर, सवारियों को जैसे बैठाने लगा तभी कार में अचानक आग लग गई। कार से कूदकर लोगों ने जान बचाई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान का कहना है कि कार में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया है। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कार पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें