हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शर्मा प्रॉपर्टी के पास बुलेट में अचानक आग लग गई। इस पर सवार युवक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। युवक ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बुलेट पुरी तरह जल चुकी थी।
नगर निवासी शोएब अपने रिश्तेदार असलम निवासी मोहल्ला चमरी में रहकर बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार सुबह वह बुलेट से दिल्ली रोड पर जा रहे थे। दिल्ली रोड स्थित शर्मा प्रॉपर्टी के पास पहुंचने पर बुलेट में अचानक आग लग गई। उन्होंने किसी तरह बुलेट से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान शोएब ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बुलेट पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि अभी तक बुलेट में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।