फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर गांव के प्रधान के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर गांव के प्रधान के अधिकार सीज
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद में ठहरे विदेशी जमातियों की सूचना प्रशासन से छिपाने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी बनाते हुए एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात मरकज से देशभर में रवाना हुए जमातियों में से नौ विदेशियों के साथ कुछ जमाती पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे। जहां एक जमाती को कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जबकि इससे पहले बार बार जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए थे कि वह अपने गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी दें। लेकिन इसके बावजूद उक्त गांव के प्रधान ने प्रशासन को जानकारी नहीं दी। जबकि यहां 19 मार्च को थाईलैंड निवासी नौ लोग समेत कई जमाती दिल्ली स्थित मरकज से होकर यहां पहुंचे और मस्जिद में रह रहे थे। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गांव के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। जिसकी जांच के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया है। साथ ही गांव के विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान के पदीय एवं दायित्वों का निर्वाहन करेगी। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को लिखे पत्र में ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार सैनी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। उन पर भ्रामक सूचना देने और शासकीय कार्यों में रुचि न लेने का आरोप है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी पर भी कार्रवाई तय दिखायी दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें