फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोमीटर के दायरे को सील कर किया जाएगा आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलोमीटर के दायरे को सील कर किया जाएगा आइसोलेट
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में जिस मस्जिद में ये जमाती ठहरे से थे उसके एक किलोमीटर दायरे को पूरी तरह से सील करते हुए इस क्षेत्र को बफर क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। तीन अप्रैल अपृहन तक किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। पूरे क्षेत्र के सेनिटाइजेशन के बाद ही कोई घर से निकल पाएगा। क्षेत्र की निगरानी के लिए डीएम ने सभी दिशाओं में मजिस्ट्रेट की तैैनाती की है। बुधवार को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव हावल की एक मजिस्जद से नौ विदेशियों सहित ़15 लोगों को क्वारंटीन में भेजा था। निजाम़ुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटने के कारण इनमें संक्रमण की संभावना जतायी जा रही थी। इनमें से एक बुजुर्ग को संक्रमित पाये जाने के बाद गांव में प्रशासनिक अमला डेरा डाले है। एडीएम, एसडीएम सहित पुलिस अधिकारियों ने भी गांव को पूरी तरह से घेर लिया है। गांव के सभी रास्तों को सील करते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे को शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे तक पूरी तरह से सील यानि बफर कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अपिहार्य कारणों के अलावा घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। गांव पांच मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तहसीलदार धौलाना संजय सिंह सिंह परिधि के मध्य में तैनात रहेंगे। पूरब दिशा में सहायक अभियंता पीडब्लूडी बीसिंह सिंह, पश्चिम में सहायक अभियंता पीडब्लूडी संजय राजपूत, उत्तर में सहायक अभियंता पीडब्लूडी उधम सिंह जबकि दक्षिण में सहायक अभियंता पीडब्लूडी पीतांबर सैनी तैनात रहेंगे। गांव में पूरी तरह सेनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें