सौर ऊर्जा से जल्द जगमग होगा स्टेशन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 125 केवी का सोलर पैनल लग गया है। स्टेशन परिसर में अब बिजली की आपूर्ति सोलर पैनल से होगी। इससे बिजली पर होने वाले व्यय में भी कमी आएगी।
अब रेलवे स्टेशन पर बत्ती गुल होने पर अंधेरा नहीं छाएगा। यात्रियों को गर्मी के मौसम में पंखे व लाइट बंद होने से परेशानी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 125 केवी सोलर पैनल की सुविधा मिलने लगेगी। पैनल से उत्पन्न ऊर्जा से स्टेशन पूरी तरह से जगमगाता रहेगा। स्टेशन परिसर में लगे बल्ब और पंखे ही नहीं, बल्कि प्लेटफार्म पर लगे अन्य उपकरणों को निर्बाध आपूर्ति संभव हो सकेगी। इससे संकेतक एवं स्टेशन कार्यालयों में बिजली संचालित अन्य उपकरण भी सोलर पैनल से जोड़े जाएंगे। जिससे स्टेशन पर बिजली कट होने जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक एमआर मीणा ने बताया कि जल्द ही स्टेशन पर 125 केवी सौर ऊर्जा प्लांट लग जाएगा। फिलहाल सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही स्टेशन परिसर पर पैनल लगकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
------
मुनीश शर्मा 18 एचपीआर 23