फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर डाकघर से लें पवित्र गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर डाकघर से लें पवित्र गंगाजल
विज्ञापन

हापुड़। महाशिवरात्रि पर जिलेवासी अब हापुड़ के प्रधान डाकघर से भी पवित्र गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। यहां स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री की जा रही है। 30 रुपये में 250 एमएल की बोतल ली जा सकती है। होम डिलीवरी की भी सुविधा दी गई है।
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार, गंगोत्री जाते हैं। वहां से श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हिंदू धर्म के लोग घर में पवित्र गंगाजल को रखना भी शुभ मानते हैं। लेकिन कई बार अनेक मजबूरियों के चलते श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने नई पहल शुरू की है। गंगोत्री से पवित्र गंगा जल हापुड़ के प्रधान डाकघर में मंगाया गया है। यहां काउंटर लगाकर, जल की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु 250 एमएल गंगाजल की बोतल महज 30 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। होम डिलीवरी की भी सुविधा रखी गई है। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर अरूण मोहन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। इसके लिए श्रद्धालु गंगोत्री, गोमुख, हरिद्वार अथवा ब्रजघाट से जल लेकर आते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो वहां नहीं जा पाते, ऐसे लोगों के लिए डाकघर में ही स्टॉल लगवाकर गंगाजल की बिक्री की जा रही है। श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें