फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए सिरदर्द बने शहर के जाम प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के लिए सिरदर्द बने शहर के जाम प्वाइंट
विज्ञापन

हापुड़। शहर में जाम आम हो गया है, और लोग परेशान हैं। बड़ी बात है कि शहर में बने जाम प्वाइंटों पर बुरा हाल है और लोगों को इन्हें पार करने में घंटों का समय लग जाता है। पुलिस भी शहर के इन प्वाइंटों का इलाज करने में फेल साबित हो ही है।
शादियों के सीजन में जाम ने लोगों के सिर में दर्द कर दिया है। शहर के तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, मेरठ रोड फ्लाई ओवर, अतरपुरा चौपला और पक्का बाग जाम प्वाइंटों के रूप में विकसित हो गए हैं। इन्हें पार करना किसी भी वाहन चालक के लिए जंग जीतने के बराबर है। पिछले कुछ दिनों में इन प्वाइंटों पर लगभग रोज जाम लगता है। जाम भी ऐसा कि घंटों में इन प्वाइंटों को पार किया जाता है। बड़ी बात यह है कि इन प्वाइंटों से पार पाने में पुलिस के पास अभी कोई प्लान ही नहीं है। जाम के दौरान पुलिस केवल यातायात को व्यवस्थित करने में ही जुटी रहती है। जाम प्वाइंटों पर जाम से छुटकारा पाने के लिए उसके पास कोई प्लान ही नहीं है। ऐसे में इस जटिल समस्या का समाधान आसानी से होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि जाम प्वाइंटों को चिन्हित कर इन स्थानों पर जाम से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनायी जाएगी। लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें