फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर रही है सरकार

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर रही है सरकार
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरीशंकर सिंह का स्वागत किया। उनको अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरीशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे में काम कर रही है, लेकिन सरकार की नीतियों से लोगों को परेशानी भी हो रही है। प्रदेश में पिछली सरकार ने अधिवक्ताओं व उनके आश्रितों के हित में जन कल्याणकारी योजना लागू की थी, लेकिन अब सरकार ने योजना को बंद कर दिया। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट के मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में करीब 42 अधिवक्ताओं की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदेश सरकार से फिर से योजना लागू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर रही है। जबकि पुलिस-प्रशासन अधिवक्ताओं की सुरक्षा करने में फेल साबित हो रहा है। इसको लेकर अधिवक्ता लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। पहले चरण में 16 जनवरी को हड़ताल का प्रस्ताव पारित हो चुका है।
वहीं हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर व सचिव संदीप त्यागी ने अधिवक्ताओं के लिये चैंबर्स की समस्या व जिला न्यायालय भवन के लिये आनंद विहार हापुड़ में प्रस्तावित भूमि के लिये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने अधिवक्ताओं को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय कंसल, सतपाल तोमर, पुरूषोत्तम वर्मा, रमेश चंद्रा, विवेक गर्ग, सुधीर त्यागी, कुंवर इंतजार अली, जयप्रकाश, देवेंद्र खरे, सतेंद्र गौड़, चरन सिंह त्यागी, शंकर सैनी, सुभाष त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें