फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ढका शहर, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से ढका शहर, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

हापुड़। ठंड का प्रकोप अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार को देर रात से ही कोहरे ने पूरे क्षेत्र को आगोश में ले लिया। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। उधर, दिन में तेज धूप निकलने से दिन के समय सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई।
ठंड से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कोहरा भी लोगों को खासा परेशान कर रहा है। बुधवार को देर रात से ही आसमान में घना कोहरा छा गया जो सुबह देर तक वातावरण में छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय कुछ दूर तक भी देख पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। इस स्थिति से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। देर रात कोहरे के कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों को सड़क किनारे रोकना पड़ा। सुबह के समय भी वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्दी का सितम भी बरकार रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। बड़ी बात यह है कि अगले दो दिन एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम जानकार डा. राजबीर सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर दिखायी दे रहा है। जिसके कारण बुधवार रात व बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें