फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक उसके घर में घुस आए। जिन्होंने उसकी बेटी को अकेला पाकर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। घर पहुंचने पर बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। पीड़ित किसान ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ रविरतन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें