फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग का छज्जा गिरा, बचे बच्चे

Fri, 22 Apr 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जवाहर गंज इलाके में एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा शुक्रवार सुबह भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि जिस समय यह हादसा हुआ, तब रिक्शे में कुछ स्कूली बच्चे जा रहे थे।
विज्ञापन


ज्ञानलोक निवासी प्रहलाद राय कनोडिया की जवाहर गंज में बिल्डिंग है। वर्तमान में बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर है। इसी बिल्डिंग में एक हेयर कटिंग की दुकान है। शुक्रवार सुबह अचानक बिल्डिंग का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा।

छज्जे का मलबा गिरते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत रही कि मलबे के नीचे कोई नहीं आया। हालांकि जिस वक्त यह हादसा हुआ था, उस दौरान एक रिक्शा पर स्कूली बच्चे अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाइक और स्कूटी सवार भी इसी रास्ते से निकले थे। लोगों का कहना था कि बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें