फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा: हापुड़ में तीन लाख से अधिक भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दान देकर कमाया पुण्य

Fri, 01 May 2026 01:07 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)

सार

बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना कर दान दिया और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ औ लठीरा के तट पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद गरीबों को दान देकर पुण्य कमाया।

विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन बृहस्पतिवार की शाम से ही प्रारंभ हो गया था। इसके चलते दिन ढलते ही तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में भी भारी भीड़ हो गई। रात में आने वालों को पक्के बांध, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, शिव चौक समेत खुले स्थानों पर लेटकर रात बितानी पड़ी।

पूर्णिमा की सुबह ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा किनारे एकत्र हो गई। जहां हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा में स्नान निरंतर चलता रहा। श्रद्धालु डुबकी लगाने के बाद गंगा जल भरकर लौटते रहे। अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगानगरी के प्रसिद्ध धर्मस्थलों वेदांत मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण, शीतल आश्रम में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की। वहीं, तट पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों से हवन करा आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें