फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में आदमखोर तेंदुआ: बसपा नेता पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण; तमाशबीन बना वन विभाग

Wed, 12 Mar 2025 06:37 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

गांव नवादा निवासी बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धर्म सिंह मंगलवार की शाम को बाइक से सिंभावली मिल क्षेत्र से गांव लौट रहे थे। उसी वक्त खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में जा रहे बसपा नेता धर्म सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बसपा नेता घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं, गांव के जंगल और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए होने के कारण ग्रामीणों में दहशत और रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


गांव नवादा निवासी बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धर्म सिंह मंगलवार की शाम को बाइक से सिंभावली मिल क्षेत्र से गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के रास्ते में नहर के पुल के निकट खेतों से निकल कर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। पैर में पंजे लगने से वह घायल हो गए और बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई।
 
पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रही कार की आवाज और हैडलाइट की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ डर कर उन्हें छोड़कर भाग गया। सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में बढ़ रहा रोष, वन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से क्षेत्र में तेंदुआ है। जो गांव हशुपुर, अक्खापुर, मानकचौक, नवादा व अन्य स्थानों पर देखा जा चुका है। पहले भी क्षेत्र से तेंदुए और शावक पकड़े जा चुके हैं। अभी तक तेदुंआ जानवरों को शिकार बना रहा था। लेकिन, अब इंसान पर भी हमला कर दिया। वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। शायद वन विभाग बड़ा हादसा होने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाएगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है। 

 इस संबंध में कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई है। गांव और जंगल में पहुंचकर जांच की जाएगी। यदि क्षेत्र में तेंदुआ है, तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उसे पकडऩे की कवायद शुरू की जाएगी।- करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें