फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 04 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराबाद निवासी एक बसपा नेता पर फौजी ने 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छिजारसी निवासी फौजी मोहित चौधरी ने बताया कि वह सीआईएसएफ झारखंड में कार्यरत हैं। दो साल पहले बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी एक बसपा नेता ने उन्हें रुपयों को डेढ़ गुना करने का झांसा दिया। फौजी ने दो वर्ष पूर्व रुपयों को डेढ़ गुना होने के लालच में  उसे 17 लाख रुपये आठ महीने के लिए दे दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब आठ महीने बाद फौजी ने उससे पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर धनराशि देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें