फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विदेश यात्रा करने पर एआरपी निलंबित, भाकियू ने बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

Mon, 01 Jul 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी को विदेश यात्रा समेत कई अन्य मामलों की शिकायतों के आधार पर निलंबित करने के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बंधक बना लिया। वहीं, बीएसए से वार्ता के दौरान निलंबित शिक्षक के जीजा नीरज अग्रवाल (भाकियू नगर अध्यक्ष) की हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भाकियू के शहर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि उनका साला दीपक अग्रवाल बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी है। अधिकारियों ने उनसे 70 हजार रुपये खर्च करा दिए, यह पैसा मांगने पर गलत शिकायतों पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह और मंडल सचिव चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। एआरपी को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय पर हंगामा कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता बीएसए को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ दिया। बीएसए मौके पर आई तो भाकियू के नगर अध्यक्ष की तबियत बिगड़ गई, उन्हें धरना स्थल से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएसए ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष होगी। इस मौके पर भगतराम, राकेश प्रधान, दिनेश गुप्ता, टेनपाल सिंह, उदयवीर मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें