फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला न करने पर भाई को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक व उसके पिता पर दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला न करने पर उनके पुत्र को बीच चौराहे पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस पिता की तहरीर पर पिता व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि एक युवक ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को जेल भेज दिया था। अब जेल से छूटने के बाद आरोपी लगातार उनपर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा है। 24 जून 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी व उसके पिता ने उनके पुत्र को गांव के चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान उनके पुत्र के साथ उनकी पुत्री भी थी। आरोप है कि आरोपियों ने मुकदमे में फैसला न करने पर उनके पुत्र को भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी और चले गए।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें