फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान के दौरान युवक लापता, साथियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
युवक के संदिग्ध दशा में लापता होने के बाद ब्रजघाट चौकी के बाहर खड़ी लोगों की भीड़। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी ब्रजघाट में साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी 24 वर्षीय मनीष संदिग्ध दशा में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मनीष के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता जोगिंदर ने बताया कि उनके पुत्र मनीष अपने गांव सलौनी के तीन साथियों के साथ ब्रजघाट आए थे। पिता ने बताया कि उसके साथियों के अनुसार चारों गंगा स्नान के लिए श्मशान घाट की ओर से गंगा नदी में लगी जेटी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और वहां से गंगा आरती स्थल की ओर जाने लगे। साथियों के अनुसार सबसे पीछे चल रहा मनीष अचानक लापता हो गया।
साथियों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद तीनों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी मनीष के परिजनों को दी। परिजनों ने भी अपने स्तर से मनीष की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंचे परिजनों ने मनीष के साथियों पर आरोप लगाया है कि उसके साथी घर से बहका फुसलाकर लाए और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान परिजनों में हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि साथियों से पूछताछ में मनीष के गंगा में डूबने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया युवक के गंगा में डूबने के कारण लापता होने की आशंका है, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें