शादी में दिए 33 लाख रुपये कैश
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मेरठ के आनंद निकेतन कॉलोनी के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके स्वजन ने करीब 33 लाख रुपये, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति कृष्ण गोपाल, जेठ योगेश सैनी और जेठानी प्रभा अतिरिक्त 15 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगे।
पति-जेठानी के न होने पर कमरे घुस आया जेठ
मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 24 जून 2025 को जब उसका पति और जेठानी घर पर नहीं थे, तब जेठ ने उसके कमरे में घुस आया। विरोध पर उसने पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।