सिंभावली। अमरोहा जिले के आदमपुर निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर अपने बहनोई और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित इस्तेकार ने बताया कि उनके बहनोई व परिवार के लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए और बहनोई आसू ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह लंबे समय तक उपचाराधीन रहा और कुछ समय तक कोमा में भी रहा। अब स्वस्थ होने के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।