फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला बालक भ्रूण

Thu, 02 Mar 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भ्रूण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी के नाले में बृहस्पतिवार सुबह बालक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत उसे नाले से बाहर निकाला और दफना दिया। भ्रूण करीब छह माह का था और अविकसित था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह छह बजे मोहल्ला गढ़ी के नाले में लोगों ने भ्रूण पड़ा देखा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ नाले के पास जमा हो गई। लोगों ने एक दूसरे की मदद से भ्रूण को नाले से बाहर निकाला। कुछ देर बाद लोगों ने भ्रूण को दफना दिया।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भ्रूण को दफना दिए जाने के कारण जांच पड़ताल नहीं हो सकी। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि नाले में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें