फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन की दुल्हन: मसुरा शेख ने सीमा बनाकर लिए युवक से साफ फेरे, पांचवें दिन घर कमरा देखकर उड़ गए पति के होश

Fri, 18 Sep 2026 08:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम मसुरा शेख निवासी दिघिपार परुलिया कोस्टल, जिला कमार्पोल वेस्ट बंगाल बताया। महिला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इसी तरह नाम बदलकर शादी करती है। जिसके बाद पीड़ितों के घर से नकदी, सामान लेकर भाग जाती हैं।
विज्ञापन
मसुरा शेख उर्फ सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना पुलिस ने पहचान छिपाकर शादी करने के बाद चार दिन बाद ही घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी कर ले गई लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला के अन्य साथियों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

पंडित के माध्यम से हुई थी शादी
सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव लिसड़ी निवासी युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 14 अगस्त को पंडित के माध्यम से उनकी शादी उत्तराखंड के उधमसिंह नगर क्षेत्र के गोकुल नगर निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद 18 अगस्त की रात उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पीड़ित ने पत्नी पर घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी, आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को तलाश करना शुरू कर दिया।

गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से की गिरफ्तारी, सामान बरामद
सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से जेवरात, दो अलग-अलग नाम के आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।

नाम व पहचान छिपाकर की शादी
पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम मसुरा शेख निवासी दिघिपार परुलिया कोस्टल, जिला कमार्पोल वेस्ट बंगाल बताया। महिला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इसी तरह नाम बदलकर शादी करती है। जिसके बाद पीड़ितों के घर से नकदी, सामान लेकर भाग जाती हैं। लिसड़ी निवासी युवक को भी उन्होंने अपना नाम सीमा बताया था। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सीओ राहुल यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें