फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़कर पुल से नाले में गिरी कार, जाम

Sun, 16 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण आफिस के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर छोईया पुल की रेलिंग तोड़कर नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार शाम एक कार दिल्ली की ओर से हापुड़ जा रही थी। जैसे ही कार एचपीडीए के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते कार पास ही नाला पुलिस की रेंलिंग तोड़कर नाले में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ की मदद से पुलिस ने नाले में गिरी कार से घायल दोनों सवार को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को रोक रोककर निकलवाया। वहीं, पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उनके बारे में पता लगाने के प्रयास में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें