फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक डाउन होने से बिजली ने छुड़ाए पसीने

Wed, 31 Aug 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली बिजलीघर से आ रही एचटी लाइन में फाल्ट होने से गढ़ समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र के 30 गांवों में 23 घंटों तक बिजली गुल रही। इसके चलते आमजन परेशान रहा।
विज्ञापन


एचटी लाइन में बारिश के चलते मंगलवार दोपहर फाल्ट होने पर गढ़-ब्रजघाट समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े 30 गांवों में सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई। बत्ती गुल होने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो गए। लोगों को पेयजल किल्लत भी झेलनी पड़ी।

सूचना मिलते ही जेई महेश चंद्र शर्मा, जसवंत सिंह, लाइनमैन शिवकुमार, अभिमन्यु, इस्तेकार, सोनू नहर पटरी के जंगल में पहुंचकर पेट्रोलिंग की लेकिन फाल्ट का पता नहीं चला। बुधवार दोपहर को टूटा तार ठीक कराए जाने के बाद करीब 23 घंटों बाद सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


एसडीओ जेपी शर्मा का कहना है कि सिंभावली के बिजलीघर से गढ़ के नए बिजलीघर को आ रही एचटी लाइन में नहर किनारे फाल्ट होने से सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसे सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें