फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजनाथपुर चीनी मिल से 71 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी

Sat, 20 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चीनी - फोटो : demo
विज्ञापन
सिंभावली चीनी मिल समूह की ब्रजनाथपुर चीनी मिल की ओर से किसानों के बकाया करीब 71 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने पर गन्ना आयुक्त ने मिल के खिलाफ आरसी जारी की है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी नम्रता कश्यप ने बताया कि प्रदेश शासन किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने के कारण काफी गंभीर है। इसीलिए 40 प्रतिशत से कम भुगतान करने वाली प्रदेश की 9 चीनी मिलों के खिलाफ आरसी जारी की गई है।

इनमें ब्रजनाथपुर चीनी मिल भी शामिल है। ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 64.56 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है, जिस पर 19 अगस्त तक ब्याज 6.35 करोड़ बाकी है। इस तरह इस चीनी मिल पर कुल करीब 71 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने ब्रजनाथपुर चीनी मिल को भी आरसी जारी कर दी है। अब तहसील प्रशासन मिल की चीनी आदि की बिक्री कर जिलाधिकारी के खाते में पैसा जमा करायेगा ताकि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें