फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज हो रहा मतदान बहिष्कार का एलान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

Tue, 31 Jan 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मतदान बहिष्कार का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में प्रेक्षकों और निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रचार प्रसार में भी पूरी ताकत झोंकी जा रही है।  वहीं चुनाव बहिष्कार का सिलसिला भी लगातार जारी है।
विज्ञापन


इसको प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। विकास कार्यों से गुस्साए लोग मतदान नहीं करते हैं तो प्रशासनिक दावों की हवा तो निकलेगी ही मतदान के नतीजों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

चुनाव प्रेक्षकों द्वारा हाल ही में कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में चुनाव कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी थी। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूकता के लिए किये गए सभी प्रयासों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जिससे गदगद होकर प्रेक्षकों ने 90 प्रतिशत मतदान की उम्मीद जताई। उस बैठक में इस बात का जिक्र तक नहीं हुआ कि आए दिन विकास कार्य न होने से गुस्साए लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। जिन्हें प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। 

महमूदपुर अंडरपास मामले में प्रभावित 15 गांवों में करीब 25 हजार वोट हैं। ये गांव प्रशासनिक उपेक्षा पर कायम रहते हैं तो जहां मतदान प्रतिशत गिरेगा वहीं, चुनावी नतीजा भी बदल जाएगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि जिन स्थानों पर मतदान का बहिष्कार हुआ है। वहां, प्रशासनिक अधिकारियों को भेजकर समझाया गया है। सभी लोग मतदान करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें