फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जहर खाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने प्रेमिका को पीटा

Thu, 18 Dec 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शादीशुदा महिला से कथित प्रेम संबंध में नगर के मुख्य बाजार निवासी रिंकू (करीब 27 वर्ष) ने बृहस्पतिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने युवक को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद युवक के परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी रिंकू का नगर निवासी महिला के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति से विवाद के कारण महिला अलग रह रही है। परिजनों के दबाव के कारण महिला ने करीब पांच साल पहले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी कारण युवक को उसके परिजनों ने बेदखल कर दिया था,लेकिन इसके बाद रिंकू महिला के पास फिर से जाने लगा। हालांकि, उसका एक बार फिर महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

महिला की मानें तो बृहस्पतिवार की सुबह रिंकू महिला के घर आया था। जहां पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उनके मुंह से झाग निकलते देख आसपास के लोग भी घबरा गए। महिला तुरंत ही उन्हें लेकर हापुड़ के निजी अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रिंकू की मौत की सूचना पर उनके परिजन भी हापुड़ सीएचसी पहुंच गए। जहां पर उनकी प्रेमिका को देखकर वह भड़क गए। जिन्होंने युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दो महिलाओं ने सीएचसी में ही चप्पलों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।
कोट -
मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन



भूतेश्वर प्रसाद शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें