ब्रजघाट। सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए गंगानगरी निवासी किराना व्यापारी दीपक उर्फ गुड्डू का बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गंगा नगरी निवासी दीपक यादव उर्फ गुड्डू ब्रजघाट में किराना की दुकान करते हैं। उनके भाई विकास यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि सोमवार को दीपक बाइक की सर्विस कराने के लिए मिस्त्री के पास छोड़कर हापुड़ से दुकान का सामान लेने के लिए चले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी तभी से बंद आ रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक की तलाश कराई जा रही है। पुलिस ब्रजघाट समेत हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही युवक को तलाश कर लिया जाएगा।