फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दादी की अस्थि विसर्जन करने आया युवक गंगा में डूबा

Mon, 12 Feb 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। तीर्थनगरी में दादी की अस्थियां विसर्जन करने के लिए आया युवक गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस से एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक को तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी नरेश चंद ने बताया कि दो दिन पहले उनकी मां छकोतरा देवी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सोमवार की सुबह वह अपने बेटे अमित (18 वर्ष) समेत भाई रमेश, विकास, महेश, नीटू के साथ गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जन करने के लिए आए थे। अस्थियां विसर्जन करने के उपरांत परिजन गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान अमित कुमार स्नान करते हुए गहरे जल में पहुंच गया, जो तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। शोर सुनकर आए गोताखोरों ने पुलिस के सहयोग से युवक को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिल सकी। युवक के डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर एनडीआरएफ टीम की मांग की गई है। ताकि जल्द युवक को तलाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें