फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइकों की आमनेे-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 23 Dec 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार की देर शाम गढ़-मेरठ मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में जनपद मेरठ के गांव शाहजहांपुर निवासी युवक रिहान (करीब 20 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी विशाल और उनका साथी विवेक सोमवार को किसी काम से जनपद मेरठ के गांव किठौर गए थे। जहां से दोनों युवक देर शाम बाइक पर सवार होकर बक्सर लौट रहे थे। गढ़-मेरठ मार्ग पर किठौर थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर और कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर के बॉर्डर पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना में दूसरी बाइक पर सवार रिहान निवासी गांव शाहजहांपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा उनके साथ मौजूद अलीशान और बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक गढ़ से शाहजहांपुर लौट रहे थे। हादसे में विशाल और विवेक भी घायल हुए। सूचना पर किठौर और नानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के घटना किठौर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें