फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 13 Dec 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव रझैडा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गांव सेना निवासी राहुल (25 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सेना निवासी कृष्ण के बेटे राहुल सिंभावली में निजी चिकित्सक के पास काम करते थे। जो शनिवार की दोपहर क्लीनिक से बाइक पर सवार होकर गांव के लिए लौट रहे थे। वहीं, गांव का ही रहने वाले मुस्तफा किसी काम से बाइक पर सवार होकर सिंभावली जा रहे थे। रास्ते में गांव रझैडा के निकट दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ही हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यहां से दोनों घायलों को हापुड़ और उसके बाद मेरठ ले जाया गया। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुस्तफा का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें