फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेट्रोल बम छोड़ने के दौरान युवक झुलसा, वीडियो वायरल

Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी युवक को दिवाली की रात गांव के चौराहे पर पेट्रोल बम छोड़ना भारी पड़ गया। इस दौरान युवक बम की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में गांव निवासी युवक दिवाली की रात अपने दोस्तों के साथ गांंव के चौराहे पर पटाखे छोड़ रहा था। इस दौरान युवकों ने बम के पास एक पॉलिथीन में पेट्रोल भरकर रख दिया। दोस्तों ने बम में आग लगाई और दोनों पास में जाकर खड़े हो गए। जैसे ही बम छूटा तो पास में खड़ा युवक इसकी चपेट में आकर झुलस गया। युवक के आग में झुलसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में आग की लपटों में घिरा युवक काफी दूर तक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसमें लगी आग पर काबू पाया और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें